Chaitanya Baghel: नहीं थम रही चैतन्य बघेल की मुश्किलें, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक रिमांड
रायपुर।Chaitanya Baghel: शराब घोटाले मामले पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, 14 दिन की न्यायिक रिमांड के बाद चैतन्य बघेल को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं अब ईडी ने चैतन्य बघेल को 5 दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया था लेकिन कि, कोर्ट में कन्डोलेंस हो जाने के कारण चैतन्य को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि, न्यायिक रिमांड खत्म होने पर चैतन्य बघेल को PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी ने नए तथ्य सामने आने पर पूछताछ करने का हवाला दिया साथ ही कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण चैतन्य को 1 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। जिस पर कल यानी 19 अगस्त को सुनवाई होगी।
Chaitanya Baghel: शराब घोटाले में मामले में चैतन्य बघेल पिछले एक महीने से जेल में हैं। इस मामले में पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि, शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले थे।




