[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, गोली मारकर की पूर्व सरपंच की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

बीजापुर। Naxalites Killed Former Sarpanch: बीजापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत का परिचय दिया है। जिले में नक्सलियों ने एक ऐसा ही कारनामा किया और कावरगट्टा गांव के एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना पामेड़ थानाक्षेत्र की है। यहां नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को गोली मार दी। बताया गया कि, उन्हें खेत में लोगों के सामने गोली मारी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि भीमा दंतेवाड़ा के बचेली से आज ही लौटा था जब उसे नक्सलियों ने गोली मार दी। इससे पहले भी भीमा पर नक्सलियों ने अटैक किया था।

Naxalites Killed Former Sarpanch: वहीं ग्रामीण की हत्या की सूचना मिलने पर बीजापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पामेड़ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटना की तस्दीक शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल को भी मौके के लिए रवाना किया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close