[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

Viral Video: प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई महिला कांस्टेबल, देखकर बौखलाया पति और फिर…

कुशीनगर। Viral Video: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक महिला कांस्टेबल अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई। जिसके बाद कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, ये पूरा मामला कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला कांस्टेबल के पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया कि, पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मिथिलेश यादव की पिछले साल बलिया निवासी सिम्पी से शादी हुई थी। सिम्पी वर्तमान में कसया थाने में तैनात है। इसी दौरान उसी थाने में तैनात कांस्टेबल विश्वनाथ राय से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। घंटों तक दोनों फोन पर बातें किया करते थे। जिस वजह से मिथिलेश को दोनों पर शक होने लगा।

वहीं जब मिथिलेश रविवार सुबह पत्नी के कमरे में पहुंचा तो देखा की कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उस मजबूरन Dial 112 पर कॉल पुलिस बुलानी पड़ी। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो अपनी पत्नी सिम्पी और सहकर्मी विश्वनाथ को एक साथ देख मिथिलेश के होश उड़ गए। जिसके बाद उसने विश्वनाथ पर हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और दोनों को थाने भेज दिया।

Viral Video: मिली जानकारी के अनुसार, मिथिलेश ने बताया कि, उसकी पत्नी और विश्वनाथ का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर उसने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है साथ ही कहा कि, अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे एक्स हैंडल पर Priya singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यहां देखें वीडियो
https://x.com/priyarajputlive/status/1962340061820920030

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close