[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

BJP Government 12 Years: मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 साल पूरे, जानें वो 12 बड़ी योजनाएं और 12 फैसले, जिसने बदला इतिहास और बदली लोगों की जिंदगी

नई दिल्ली। BJP Government 12 Years: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने जब मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब भारतीय राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश कर रही थी। आज 2026 में मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं। मोदी सरकार के 12 सालों में भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज और विदेश नीति के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक और उथल-पुथल भरे रहे हैं। इस बाद भी उन्होंने कई अहम फैसले लिए। कश्मीर में अलगाववाद और विद्रोह को चारा मुहैया करना वाले अनुच्छेद 370 का खात्मा किया तो आतंकवाद पर भी नकेल कसने का काम किया। वहीं मोदी सरकार के पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी।

Read More: Padma awards 2026: राष्ट्रपति भवन में देश की 66 अनमोल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, पीएम मोदी-अमित शाह भी रहे मौजूद, यहां देखें सम्मानित दिग्गजों के नाम

उन्होंने पोस्ट कर कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। इन 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

छत्तीसगढ़ के संदर्भ में यह यात्रा विशेष रूप से प्रेरणादायी रही है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा प्रवाहित हो रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों सहित पूरे प्रदेश में सुनिश्चित हुई है।

Read More: Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 66 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गजों को मिला सम्मान 

BJP Government 12 Years:  प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, हर घर जल, जन-धन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विकास को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान आज नए भारत की पहचान बन चुका है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का पुनः अभिनंदन एवं आभार।

मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले

  1. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा
  2. महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया
  3. नोटबंदी का फैसला
  4. जीएसटी का फैसला ‘एक देश, एक टैक्स’
  5. तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को निजात
  6. अग्निवीर: सेना में भर्ती
  7. अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण
  8. नागरिकता संशोधन कानून लागू किया
  9. डिजिटल इंडिया और जनधन खाता
  10. एयर स्ट्रॉइक और ऑपरेश सिंदूर
  11. सवर्ण जातियों को आरक्षण का फैसला
  12. शिक्षा नीति

सरकार की 12 बड़ी योजनाएं

  1. जन धन योजना
  2.  उज्ज्वला योजना
  3. आयुष्मान भारत
  4.  स्वच्छ भारत मिशन
  5.  जल जीवन मिशन
  6. मुद्रा योजना
  7. स्टार्टअप इंडिया
  8. पीएम आवास योजना
  9. डिजिटल इंडिया
  10. पीएम किसान सम्मान निधि
  11. मेक इन इंडिया और पीएलआई
  12. पीएम स्वनिधि योजना
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close