छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मनरेगा का नाम बदलने से कांग्रेस में आक्रोश, “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत करेगी विरोध प्रदर्शन

रायपुर। VB-G RAM : मनरेगा का बदलने से इन दिनों राजनीति गर्माई हुई है। जिसे लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है और “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत कांग्रेस चरणबद्ध कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके तहत पहले चरण में 10 जनवरी से 25 फरवरी के बीच 45 दिनों तक ब्लॉक, जिला, प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक धरना-प्रदर्शन, घेराव से लेकर रैलियों के जरिए पार्टी अपने आंदोलन को धार देगी।
कार्यक्रम की शुरुआत 10 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी, जिसके बाद 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध होगा। इसके अलावा, 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क, 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।
VB-G RAM : वहीं 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव और 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय एआईसीसी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
Advertisement




