Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

घरवालों ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

कोरबा। प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका ने मंदिर में एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद दोनों जमीन पर गिर गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने बताया कि लड़की के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसके कारण दोनों ने ऐसा कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दर्री इलाके में रहने वाला रोशन अपनी 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ उरगा स्थित मड़वारानी मंदिर पहुंचा। वहां पर दोनों ने देवी के दर्शन किए और फिर मंदिर परिसर में जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों बेसुध होकर मंदिर परिसर में ही गिर पड़े। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

जहर खाने वाले युवक रोशन ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। इसके चलते उसका अनापुरी गांव में आना-जाना था। वहां रहने वाली 17 साल की लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों ने यह बातें अपने घर में बताईं, लेकिन लड़की नाबालिग थी और उसके घर वाले कहीं और शादी करना चाहते थे। जिसके बाद दोनों सुबह ऑटो से मंदिर पहुंचे थे। वहां दोनों ने जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गए। बता दें फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close