CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार गरियाबंद, धमतरी, रायपुर दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जानिए कोरिया ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी, रेत के वर्चस्व की लड़ाई कैसे बनी खूनी खेल की वजह
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। यह अलर्ट रात 1 बजे तक प्रभावी रहेगा। विभाग के अनुसार, खराब मौसम के चलते खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों, यात्रियों और खुते क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
वहीं राज्य के अन्य जितों के लिए भी येलो अलर्ट किया गया है। बलौदाबाजार महासमुंद बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, रायगढ़ समेत करीब 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्र के प्रभाव से कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजती चमकने और हवा की गति बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
CG Weather Update: इस दौरान प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने को कहा गया है।




