छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
रायपुर में कोरोना से हेड कांस्टेबल की मौत, एम्स में चल रहा था इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बीच पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल दाऊलाल चंद्राकर की मौत हो गई है । जानकारी के मुताबिक वो खरोरा जिला महासमुंद के रहने वाले थे और 2 दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।जिसके बाद मेकाहारा में एडमिट किया गया था और तबियत बिगड़ने पर एम्स रायपुर में शिफ्ट किया गया था।
लगातार बढ़ते आकंड़े के बीच यह भी खबर आ रही है कि राजधानी में लॉक डाउन को बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम है। प्रदेश में अब तक 98567 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। आज यही आंकड़े एक लाख के पार होने की संभावना है। अब तक 66860 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Advertisement




