[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING :उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा,AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।

ये रहेगा उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से AIIMS रायपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:45 बजे AIIMS परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी और उपराष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब 12:30 बजे AIIMS से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close