Jhiram News: झीरम पर भूपेश बघेल के षड्यंत्र वाले बयान पर CM साय का पलटवार,बोले 5 साल में कुछ करना था

प्रविंस मनहर/रायपुर- बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। इस मामले में अब 5 सितंबर को सुनवाई होगी। वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से झीरम मामले को लेकर षड्यंत्र का आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके बयान पर पलटवार किया है। भूपेश बघेल के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बघेल करीब 5 साल तक मुख्यमंत्री रहे, उस दौरान वे झीरम घाटी मामले से जुड़े प्रमाण अपने जेब में लेकर घूमने की बात करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल बोलते ही रह गए,जबकि उन्हें मुख्यमंत्री रहते इस मामले में कुछ करना चाहिए था।
CM साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने झीरम घाटी की घटना में अपने कई नेताओं को खोया है। यदि भूपेश बघेल को इस मामले की इतनी चिंता थी, तो अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्हें इस दिशा में कुछ न कुछ कार्रवाई करनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि भूपेश बघेल को सरकार में रहते हुए मामले की जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए कदम उठाने का पूरा अवसर मिला था, लेकिन उस दौरान कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।




