छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव, आज रात ही विशेष विमान से पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर। DG-IG Conference Raipur: छत्तीसगढ़ में पहली बार 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन होने जा रहा है। जिसका आयोजन कल 28 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक नया रायपुर (IIM रायपुर) में होगा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम मेंबदलाव किया है, जहां उनका कार्यक्रम कल दोपहर रायपुर पहुंचने का तय था, लेकिन आज रात ही वे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए कार्केट समेत सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
DG-IG Conference Raipur: बता दें कि, इस सम्मेलन में देशभर के DGP और IG राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों जैसे नक्सलवाद, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी रणनीति, ड्रग्स नियंत्रण, सीमा प्रबंधन पर चर्चा करेंगे। जिसे देखते हुए राज्य पुलिस के करीब 2000 से अधिक अधिकारी/जवान तैनात किये गये हैं।
Advertisement




