[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ishq Karo Party: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद आई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, जानें किसने और क्यों बनाई ये पार्टी

नई दिल्ली। Ishq Karo Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नई और दिलचस्प पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब सोशल मीडिया में ‘इश्क करो पार्टी’ (IKP) नाम से एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। जिसे खुद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने बनाया है। इस नाम को लेकर बड़ी संख्या में पोस्ट, मीम्स और चर्चाएं देखने को मिल रही हैं।

PM Ujjwala Yojana : उज्ज्वला योजना के करोड़ों परिवारों को झटका, 9 नहीं अब सिर्फ 4 सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

जाति और समुदाय के आधार पर नफरत जैसी समस्याएं

बता दें कि,जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि’ कुछ लोगों को लग सकता है कि नई बनी IKP पार्टी महज़ एक मज़ाक है, या लड़का-लड़की के बीच रोमांस को बढ़ावा देने वाला कोई ‘वेलेंटाइन डे’ जैसा आयोजन है। लेकिन यह पूरी तरह से गलतफहमी है। असल में, यह भारत की बड़ी-बड़ी समस्याओं से निपटने की एक बहुत गंभीर कोशिश है। आज भारत में भारी गरीबी, भारी बेरोजगारी, बच्चों में कुपोषण का भयानक स्तर (ग्लोबल हंगर इंडेक्स के अनुसार, भारत में हर दूसरा बच्चा कुपोषित है और हाल के वर्षों में स्थिति और खराब हुई है), आम लोगों के लिए सही स्वास्थ्य सेवा और अच्छी शिक्षा की लगभग पूरी कमी, ज़रूरी चीज़ों की आसमान छूती कीमतें, जाति और समुदाय के आधार पर नफरत जैसी कई समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा कि, जब तक हमारे लोगों में एकता नहीं होगी, हम इन बड़ी समस्याओं को कभी हल नहीं कर पाएंगे। लेकिन दुख की बात यह है कि आज हम जाति, समुदाय और नस्ल के आधार पर बंटे हुए हैं। इसे हमारे स्वार्थी नेता बढ़ावा देते हैं, जो सिर्फ़ सत्ता और पैसा चाहते हैं और असल में लोगों की भलाई या उनके वोट बैंक की परवाह नहीं करते। IKP का मकसद इस बुराई से लड़ना और लोगों में एकता को बढ़ावा देना है।

Raipur Water Supply Cut: रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, प्रदेश के 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, अभी से कर लें तैयारी

 

जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कहा कि, हमें जाति, धर्म, नस्ल आदि से ऊपर उठकर सभी लोगों के लिए प्यार (इश्क़) रखना होगा। तभी हम आधुनिक सोच वाले नेताओं के नेतृत्व में लोगों को उनकी भयानक हालत से आज़ाद कराने के लिए एक ज़बरदस्त जन-संघर्ष छेड़ सकते हैं। IKP इस नेक काम में भारतीय लोगों का मार्गदर्शन करेगी, और यही इसका मकसद है। जो लोग IKP से जुड़ना चाहते हैं, वे ishqkaroparty@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Ishq Karo Party: बता दें कि, ‘इश्क करो पार्टी’ किसी पंजीकृत राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया अभियान और मजाकिया ट्रेंड के रूप में उभरी है। इसके समर्थक ऑनलाइन लोगों से इस “पार्टी” को ज्वाइन करने की अपील कर रहे हैं और प्रेम, दोस्ती तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में यूजर्स इस ट्रेंड से जुड़कर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट्स में ‘इश्क करो पार्टी’ को तनाव, नफरत और राजनीतिक बहसों से दूर रहकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाली काल्पनिक पार्टी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे मनोरंजन और व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सोशल मीडिया की रचनात्मकता का नया उदाहरण बता रहे हैं।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close