Breaking news
Advertisement
देश-विदेश

आज दिखेगा 2023 का पहला सुपरमून, जानें कब औरे कैसे देखें अद्भुत नजारा

2023 का पहला सुपरमून आज देखने को मिलेगा। यह इस साल के अन्य फुल मून की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा होगा। धरती से फुल मून जिसे भारत में पूर्णिमा भी कहा जाता है, का नजारा सोमवार 3 जुलाई को नजर आएगा। साफ मौसम में इसे बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के भी देखा जा सकता है। यह फुल मून धरती से करीब 3,61,934 किमी दूर देगा।

जुलाई में नजर आने वाले फुल मून को ‘बक मून’ (Buck Moon) या ‘थंडर मून’ (Thunder Moon) भी कहा जाता है। जुलाई में आमतौर पर नर हिरणों के नए सींग निकल आते हैं इसलिए इसे बक मून कहते हैं। अलग-अलग जगहों पर अपनी परंपराओं के अनुसार स्थानीय लोग इसे अलग नामों से जानते हैं। अमेरिका में कुछ जगहों पर गर्मियों में नजर आने की वजह से इसे ‘हॉट मून’ भी कहते हैं।

अगस्त में दिखेंगे दो सुपरमून

ज्यादातर हर साल 12 फुल मून नजर आते हैं लेकिन इस बार धरतीवासियों को 13 बार पूर्ण चंद्रमा देखने को मिल रहा है। अगस्त में दो बार सुपरमून का नजारा दिखाई देगा। इस दौरान ‘ब्लू मून’ भी नजर आएगा जो इस साल पृथ्वी का सबसे निकटतम चंद्रमा होगा। 2023 का चौथा और आखिरी सुपरमून 29 सितंबर को दिखाई देगा। जब आसमान में चंद्रमा आम दिनों की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखाई देता है तो इसे ‘सुपरमून’ कहते हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close