[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशहादसा

MP Road Accident: तेज रफ्तार का कहर… हाईवे किनारे खड़े लोगों को डंपर ने रौंदा, 4 की मौत, 2 गंभीर

नरसिंहपुर। MP Road Accident:  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नेशनल हाईवे-45 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुआतला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित हाथी नाला पिकनिक स्पॉट के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में जारी है।

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक जबलपुर से हाथी नाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। वापसी के दौरान वे अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर वहां खड़े लोगों पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि हादसा शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क किनारे करीब सात से आठ लोग मौजूद थे और सभी जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Tripura DGP Death: पुलिस मुख्यालय में इस हालत में मिली DGP की लाश, अधिकारियों में मचा हड़कंप

MP Road Accident: पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close