छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
नकली लेटर, असली सैलरी… शिक्षा विभाग में नियुक्ति घोटाला, फर्जी लेटर से नौकरी करने वाले 4 लोगों पर FIR दर्ज
खैरागढ़। Khairagarh News: राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे वर्षों तक नौकरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी ने चार बर्खास्त कर्मियों के खिलाफ खैरागढ़ थाने में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जैसे ही संज्ञान में आया तो उन्होंने कर्मचारियों से नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज मांगे तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने में असमर्थता रहे।
जानकारी के अनुसार, राज्य शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. ओ.पी. मिश्रा के फर्जी लेटर का इस्तेमाल कर वर्ष 2021 से कुल आठ लोग नौकरी कर रहे थे। मामला उजागर होने के बाद चारों कर्मी अलग-अलग कारण बताकर अवकाश पर चले गए थे। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद खैरागढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में पदस्थ चारों कर्मियों को बर्खास्त किया था। अब इन्हीं चारों के खिलाफ खैरागढ़ थाना में धारा 420, 476, 468, 471 और 120-बी IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
बता दें कि, जांच में सामने आया है कि ये आठों लोग खैरागढ़ और मोहला जिले के हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में फर्जी तरीके से पदस्थ थे। फर्जी लेटर के आधार पर खैरागढ़ जिला के मोहगांव में टीकम साहू, उच्च. मा. शाला बकरकट्टा में फगेंद्र सिन्हा, रजिया अहमद को उच्च. मा. शाला पैलिमेटा में सहायक ग्रेड, और अजहर अहमद डाटा एंट्री ऑपरेटर को छुईखदान के बी ई ओ कार्यालय में पदस्थापना का जारी किया गया था।
Khairagarh News: इसी तरह मोहला जिला के डोलामणी मटारी, शादाब उस्मान, आशुतोष कछवाहा और मोहम्मद अमीन शेख भी जिले के अलग-अलग शालाओं में काम कर रहे थे। खैरागढ़ जिला गठन के बाद रजिया अहमद को कलेक्ट्रेट की डीएमएफ शाखा, अजहर अहमद को अभियोजन शाखा, जबकि फगेंद्र सिन्हा और टीकम साहू से DEO कार्यालय में कार्य लिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर
•टीकम साहू को मोहगांव में,
•फगेंद्र सिन्हा को उच्च. मा. शाला बकरकट्टा में,
•रजिया अहमद को उच्च. मा. शाला पैलिमेटा में सहायक ग्रेड,
•अजहर अहमद को छुईखदान बीईओ कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में पदस्थ किया गया था।
Advertisement




