Breaking news
Advertisement
चुनावट्रेंडिंग-न्यूज़देशधर्मपॉलिटिक्स

Ram Mandir Ayodhya News : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे कांग्रेसी, खड़गे बताया RSS का कार्यक्रम…


नई दिल्ली :
अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कांग्रेस ने दूरी बना ली है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न्योता ठुकरा दिया है। इसके अलावा, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी राम मंदिर के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। कांग्रेस ने पूरे कार्यक्रम को आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताते हुए उसमें शामिल होने से अस्वीकार कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पिछले महीने अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को न्योता दिया गया था। भगवान राम हमारे देश में लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाते हैं। धर्म एक व्यक्तिगत मामला है। लेकिन आरएसएस/बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है। बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है, जोकि स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने सम्मानपूर्वक निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है जो स्पष्ट रूप से आरएसएस/भाजपा का कार्यक्रम है।

पिछले महीने कांग्रेस ने घोषणा की थी कि पार्टी के तीनों नेताओं को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। पार्टी ने कहा था कि वह उचित समय पर अपने फैसले की घोषणा करेगी। अब बुधवार को अपने फैसले में कांग्रेस ने न्योता अस्वीकार कर दिया है। इससे पहले, जब कांग्रेस के तीनों नेताओं को न्योता मिला था, तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता हो कि वे कार्यक्रम का हिस्सा बनें। इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सोनिया गांधी न्योते को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। सिंह का कहना था कि या तो खुद सोनिया गांधी जाएंगी या फिर उनकी ओर से कोई डेलिगेशन वहां जाएगा।

हड़ताल से पहले पुलिस ने ड्राइवरों को रात भर थाने में बैठाया और फिर…देखें आधी रात क्या कुछ हुआ

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close