Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब इस जिले से सामने आया अश्लील डांस का मामला, डांसर पर जमकर नोट उड़ाते नजर आए रोजगार सहायक, देखें वीडियो

सूरजपुर। Surajpur Obscene Dance: गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया जिले से भी अश्लील डांस का मामला सामने आया है। जहां नाचा कार्यक्रम के दौरान रोजगार सहायक खुलेआम डांसर पर जमकर नोट उड़ाते नजर आए। इस पूरे अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है, पूरा मामला बैकुंठपुर के सोनहत ब्लॉक के पोड़ी इलाके का है। यहां आयोजित कार्यक्रम में कोरबा से नाचा मंडली बुलाई गई थी। मंच पर अश्लील गानों पर युवती जमकर डांस कर रही थी। इसी दौरान मस्ती में चूर होकर रोजगार सहायक जमकर डांसर पर नोट उड़ा रहे थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे की प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। वहीं मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।

बता दें कि इससे पहले गरियाबंद से अश्लील डांस का मामला सामने आया था, जहां गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के आयोजन में अश्लील डांस किया गया था। जिसका वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है।

Surajpur Obscene Dance:  इसके बाद सूरजपुर से भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया। जहां वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया। इस मामले में भी 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close