Sachin Tendulkar Arrives Bastar : नक्सलगढ़ में क्रिकेट के भगवान, सचिन तेंदुलकर ने बच्चों संग वॉलीबॉल और रस्साकशी में आजमाया हाथ, देखें खूबसूरत तस्वीरें
दंतेवाड़ा के छिंदनार स्थित सचिन तेंदुलकर स्टेडियम में उस समय माहौल उत्साह से भर गया, जब “क्रिकेट के भगवान” कहे जाने वाले सचिन बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों की खुशी और जोश देखते ही बन रहा था।
बता दें कि, आज सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी सारा और बहू सानिया के साथ विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से बस्तर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
सचिन की फाउंडेशन की ओर से तेवाड़ा जिले में 50 खेल मैदान विकसित कर रही है। सबसे पहले छिंदनार में एक मॉडल खेल मैदान विकसित किया गया है।
सचिन ने बच्चों के साथ रस्साकशी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और दौड़ जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। मैदान में बच्चों के साथ उनका अपनापन और उत्साह देखते ही बन रहा था।
दरअसल, दंतेवाड़ा जिले में सचिन तेंदुलकर के एनजीओ फाउंडेशन के माध्यम से करीब 50 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।
इन मैदानों में ग्रामीण बच्चों को अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।
बता दें कि, एक समय नक्सलवाद के लिए चर्चित रहा यह इलाका अब तेजी से बदल रहा है। खेल और शिक्षा के जरिए यहां के बच्चों के भविष्य को नई दिशा दी जा रही है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे, जो न सिर्फ अपने जिले बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।
दंतेवाड़ा में खेल के जरिए हो रहा यह सकारात्मक बदलाव एक नई उम्मीद जगा रहा है—जहां कभी बंदूक की गूंज थी, अब वहां बच्चों की खिलखिलाहट और खेल की ऊर्जा सुनाई दे रही है।