[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BJP Protest: BJP के प्रदर्शन में ASI, PSO समेत 16 पुलिसकर्मी जख्मी, घायल जवान से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

हिमांशु पटेल/ रायपुर। BJP Protest:  राजधानी रायपुर में कल 22 जुलाई को भाजपा के कांग्रेस राजीव भवन घेराव के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद अब पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की, नारेबाजी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CM Residence Security: अचानक बढ़ाई गई मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा, चारों गेट पर पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था पहले से सख्त

जानकारी के मुताबिक, इस घटनाक्रम में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 16 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक पुलिस जवान के सिर में गंभीर चोट आई है..घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।

Cm Visit News:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद दौरे पर,अमलीपदर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

BJP Protest:  बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के राजीव भवन का घेराव किए जाने के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की ओर से एक-दूसरे पर चप्पल, जूते, पानी की बोतलें और तख्तियां फेंके जाने के दृश्य भी सामने आए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close