[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबरहादसा

भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत चार की मौत, दो घायल

राजस्थान। बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह भीषण हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

हादसा जिले के गुडामालानी थाना अंतर्गत सिणधरी सांचौर हाईवे पर हुआ। कार में गुजरात निवासी कुल पांच लोग सवार थे, जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मृतकों में दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया। जिसमें इनको प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

हादसे में मृतक राजेश पुत्र कैलाश माहेश्वरी (22), महिला द्रौपदी बहन (65) पत्नी हाथी भाई, मनीषा बहन (32) पुत्री डूंगरमल निवासी धानेरा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को गुड़ामालानी के मोर्चरी में रखवाया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close