3 दिसंबर को होगा इंडिया-साउथ अफ्रीका का दूसरा ODI मैच, आज रायपुर पहुंचेगी दोनों टीमें
रायपुर। IND vs SA 2025: रांची में खेले गए पहले ODI मैच में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए दूसरे मैच में मैदान पर उतरेगी। ये दूसरा वनडे मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 3 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। वहीं आज दोनों टीमें रायपुर पहुंचेंगी।
बता दें कि, यह तीन वनडे सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहला मैच 30 नवंबर को रांची में और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा। टीमों का आगमन दोनों टीमें 1 दिसंबर 2025 को शाम 4:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मेफेयर होटल ले जाया गया।
IND vs SA 2025: वहीं कल दोनों देश के खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस करते नजर आएंगे। मैच के लिए स्टेडियम में सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं, जिसमें चार पिचें तैयार की गई हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने विशेष लग्जरी बसें मंगाई हैं, और स्टेडियम को 30 साल की लीज पर BCCI को सौंपा गया है।




