[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Bhiwandi Building Collapse: ताश के पत्तों की तरह ढही चार मंजिला इमारत, हादसेमें में 9 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

भिवंडी। Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ‘कोहिनूर’ नाम की चार मंजिला आवासीय इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत ढहते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अनुसार, इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Alert In Heavy Rainfall: भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, सभी जिलों को दिए हाई अलर्ट के निर्देश, प्रशासन रहे पूरी तरह सतर्क

 चल रहा बचाव अभियान

घटना स्थल पर एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और नगर निगम की टीमें संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हैं। मलबा हटाने के लिए पोकलेन मशीनों सहित आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों तक जल्द पहुंचा जा सके।

मरम्मत कार्य के दौरान कमजोर हुई संरचना

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत काफी पुरानी थी और पिछले कुछ दिनों से उसमें मरम्मत का कार्य चल रहा था। आरोप है कि मरम्मत के दौरान भवन के कुछ सहायक पिलरों को हटाया गया, जिससे उसकी संरचनात्मक मजबूती प्रभावित हुई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि इसी कारण इमारत का संतुलन बिगड़ा और वह ढह गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

समय रहते कई लोग बाहर निकले

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरने से कुछ क्षण पहले असामान्य आवाजें सुनाई दी थीं। खतरे का आभास होने पर कई निवासी तत्काल बाहर निकल गए, जिससे बड़ा जनहानि टल गई। फिर भी कुछ निवासी और मरम्मत कार्य में लगे मजदूर समय पर बाहर नहीं निकल सके और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

CG Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सब इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर

जांच के आदेश

Bhiwandi Building Collapse: प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इमारत के गिरने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि निर्माण या मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close