[t4b-ticker]
Advertisement
लाइफ स्टाइल

Health Tips : सरसों का तेल आपके स्कीन और बालों के लिए है फायदेमंद, जानें कैसे करें इसका उपयोग

सरसों के तेल का इस्तेमाल खाने के अलावा आपके त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। चमकती त्वचा और घने बाल पाने के लिए सरसों के तेल को एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप शरीर और सिर की मालिश सरसों के तेल से करते हैं तो कमाल के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

1. क्लीजिंग

सरसों के तेल का एक ब्यूटी बेनिफिट ये है कि ये स्किन को साफ करता है। स्किन से गंदगी हटाने के लिए हफ्ते में दो बार सरसों के तेल से चेहरे की मालिश करने में मदद मिलती है। प्राकृतिक रूप से साफ और चमकती त्वचा पाने के लिए जोड़ों, गर्दन और पैरों पर धीरे-धीरे रगड़ें. सरसों के तेल को किसी अन्य सामग्री के साथ न मिलाएं। अगर आप बदन दर्द या सर्दी से पीड़ित हैं तो बस सरसों का तेल गर्म कर लें। इससे दर्द से राहत मिल सकती है और आपको आराम मिलता है।

2. मॉइश्चराइज करता है

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से स्किन मॉइश्चराइज होती है। आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में सरसों के तेल का उपयोग करके स्किन मॉइश्चराइजेशन को बरकरार रख सकते हैं। घर पर चमकदार त्वचा पाने के लिए अपने फेस पैक में सरसों के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं! अगर आप सिर्फ सरसों के तेल का उपयोग कर रहे हैं, तो चेहरे और गर्दन पर 1-3 मिनट के लिए गोलाकार गति में धीरे से मालिश करें। 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फेस वॉश से धो लें।

3. बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है

सरसों का तेल सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि ये बालों के लिए काफी कारगर सिद्ध हो सकता है। ये बालों की जड़ें मजबूत करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का एक पारंपरिक तरीका है। ऐसा भी माना जाता है कि सरसों का तेल बालों को सफेद होने से भी रोकता है। सरसों के तेल से अपने सिर की मालिश करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। आप मानसिक रूप से आराम महसूस करेंगे और सारा तनाव मिनटों में दूर हो जाएगा।

4. चमकदार त्वचा पाने में मददगार

सरसों के तेल में बेसन, दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें। टैन, काले धब्बे हटाने और प्राकृतिक रूप से चमकदार त्वचा पाने के लिए इसे हफ्ते में दो या तीन बार करें।

5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

सभी मालिशों की तरह सरसों के तेल की मालिश शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इस तरह ये जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द को भी दूर रख सकती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close