[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े काम, अगले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holiday: अगस्त का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़े कार्य करवाने हैं तो जल्द निपटा लीजिए।दरअसल,भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंक की छुट्टियां निर्धारित करता है।सितंबर का महीना त्योहारों से भरा रहने वाला है। जिसमें विभिन्न त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 15 दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि ये छुटियां हर राज्य में अलग हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले है।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

3 सितंबर – कर्मा पूजा (रांची, पटना)

4 सितंबर – फर्स्ट ओणम (त्रिवेंद्रम, कोच्चि)

5 सितंबर – ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहर)

6 सितंबर – ईद-ए-मिलाद (जम्मू, श्रीनगर, गंगटोक)

7 सितंबर – रविवार

12 सितंबर – ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)

13 सितंबर – पहला शनिवार

14 सितंबर – रविवार

21 सितंबर – रविवार

22 सितंबर – नवरात्र स्थापना (जयपुर)

23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू)

27 सितंबर – दूसरा शनिवार

28 सितंबर – रविवार

29 सितंबर – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा (कोलकाता, गुवाहाटी, श्रीनगर)

30 सितंबर – महा अष्टमी/दुर्गा पूजा (कोलकाता, त्रिपुरा, भुवनेश्वर समेत कई जगह)

  1. बता दें कि, बैंक बंद रहने के दौरान डिजिटल ट्रांजैक्शन जैसे UPI, नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, कई बार छुट्टियों के दौरान ATM में कैश की दिक्कत आ सकती है, इसलिए त्योहारों से पहले पर्याप्त कैश निकाल लेना बेहतर रहेगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close