Advertisement
crimeकोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba Crime News: लापता 7 वर्षीय बच्ची का चौथे दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

कोरबा। Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार इलाके में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची भव्या जोशी का शव चौथे दिन बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बच्ची 19 अक्टूबर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई थी। उसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे बच्ची का शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर मौजूद हैं।

PWD Department Transfer: PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 कर्मचारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

राशन दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, भाव्या जोशी अपने पिता प्रकाश जोशी के साथ रजगामार बस्ती में रहती थी। प्रकाश जोशी मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है और करीम पोल्ट्री फार्म में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पिता के अनुसार, 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे भव्या घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास की राशन दुकान जा रही है। उस समय प्रकाश जोशी सो रहा था। जब उसकी नींद खुली और बच्ची घर पर नहीं मिली, तो उसने आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब भव्या का कोई पता नहीं चला, तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड की भी ली मदद

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई और मामले से जुड़े संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने खोजबीन में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली। बाघा नाम का पुलिस डॉग तलाश करते हुए पास की नदी तक पहुंचा, लेकिन इसके आगे कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। नदी तक पहुंचने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि बच्ची वहां से कहां गई। इसके बाद पुलिस ने तलाश जारी रखी।

पोल्ट्री फार्म के पीछे शव मिलने से बढ़ा रहस्य

लापता होने के चार दिन बाद भव्या का शव उसके पिता के कार्यस्थल करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला। शव मिलने की जगह और बच्ची के लापता होने की परिस्थितियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची वहां कैसे पहुंची और उसके साथ आखिर क्या हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इलाके के लोग भी बच्ची की मौत की खबर से स्तब्ध हैं।

Ankita Sharma Harsh Firing: साड़ी में हर्ष फायरिंग कर विवादों में घिरी ‘लेडी सिंघम’ SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

मौत कैसे हुई? जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Korba Crime News:  फिलहाल बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। अब जांच के दौरान यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि 19 अक्टूबर को घर से निकलने के बाद बच्ची कहां गई, इन चार दिनों के दौरान वह कहां थी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। फिलहाल इन सवालों के जवाब मिलना बाकी है। सात वर्षीय बच्ची की रहस्यमय मौत ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना की परिस्थितियों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close