Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबररायपुरहेल्थ

देश में आज से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, 8 लाख से अधिक लोगों ने कराया ​रजिस्ट्रेशन, छग के करीब 16 लाख 39 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी, जानें रायपुर में कहा लगाया जाएगा टीका

देश भर में आज से बच्चों का वैक्सीनेशन (Children Vaccination) शुरू हो गया है. देश में 15-18 वर्ष के उम्र वाले 8 करोड़ बच्चे हैं, जबकि करीब साढ़े 6 करोड़ स्कूली बच्चे हैं. वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अबतक CoWIN App पर 8 लाख बच्चों का हुआ है. मतलब अभी रजिस्ट्रेशन करीब 1 फीसदी लोगों का ही हुआ है. 9वीं और 10वीं में 3.85 करोड़ बच्चे हैं. 11वीं और 12वीं में 2.6 करोड़ बच्चे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के लोगों को केवल कोवैक्सीन ही दी जाएगी. कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जानी है. देश की वयस्क आबादी को कोवैक्सीन के अलावा कोविशील्ड और स्पुतनिक V टीके दिए जा रहे हैं.

देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन का ये नया मैराथन शुरू हो चुका है और राज्यों ने पूरे हौसले के साथ बड़े-बड़े लक्ष्य रखे हैं.

छत्तीसगढ़ के 16 लाख से अधिक किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया है. इस महाअभियान में प्रदेश के करीब 16 लाख 39 हजार किशोरों के टीकाकरण करने की तैयारी है. वहीं राजधानी रायपुर में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को आज से टीकाकरण होना है. टीकाकरण के इस महाअभियान के लिए स्कूल कॉलेजों में टीकाकरण के लिए पहले सप्ताह का रोस्टर तैयार कर लिया गया है. रायपुर के 12 कॉलेज सहित 189 स्कूलों में टीका लगाया जाएगा। रायपुर जिले के 179000 किशोरों को टीका लगेगा।

रायपुर में यहाँ लगाए जाएंगे वैक्सीनेशन

नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि 3 एवं 4 जनवरी को शासकीय सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार , शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज तथा शासकीय आईटीआई माना कैंप माना में वैक्सीन लगाया जाएगा।

इसी तरह 5 एवं 6 जनवरी को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , शासकीय नागार्जुन पीजी विज्ञान महाविद्यालय तथा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में टीके लगाए जाएंगे।

इसी तरह 7 एवं 8 जनवरी को साक्षी काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर, शासकीय आईटीआई अभनपुर, सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका तिल्दा ,शासकीय आईटीआई कोहका तिल्दा तथा शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में टीके लगाए जाएंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close