[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, ऑटोमैटिक हथियार समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर। Bijapur News: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक आटोमैटिक हथियार सहित 06 माओवादी का शव बरामद हुए हैं। जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच सुबह10.00 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। नेशनल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि, इस अभियान के दौरान 11/11/2025 के सुबह 10.00 बजे से DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा एवं STF की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 06 माओवादी के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने कहा कि, आज के अभियान का परिणाम, जिसमें 06 कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए हैं, सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है। यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है।

Bijapur News:  DRG/STF/Bastar Fighters/CRPF/CAF पुलिस बल की अतिरिक्त टीमें आसपास के क्षेत्रों में भेजी गई हैं, ताकि अन्य फरार माओवादी कैडरों की घेराबंदी की जा सके। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close