[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorized

CG NEWS : सैकड़ों सागौन के पेड़ काटे गए, वनकर्मियों की भूमिका पर सवाल, विधायक मंडावी ने प्रशासन पर साधा निशाना

 

बीजापुर : जिले के मद्देड वन परिक्षेत्र के एंगपल्ली बीट में सैकड़ों बेशकीमती सागौन और अन्य पेड़ों की अंधाधुंध अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। तस्कर लंबे समय से इन पेड़ों को काटकर खुलेआम बाजार में बेच रहे हैं, और यह सिलसिला अब भी बिना किसी रोकटोक के जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि वनकर्मियों की मिलीभगत की भी जानकारी मिल रही है।

100 एकड़ से अधिक वनभूमि पर कब्जा

नेशनल हाईवे से लगभग 7 किलोमीटर दूर इलमिड़ी-अंगपल्ली मार्ग के किनारे फैली सैकड़ों एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई करके खेती की जा रही है। सागौन जैसे कीमती पेड़ भी इसमें शामिल हैं। यह पूरा इलाका परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से महज़ कुछ किलोमीटर की दूरी पर है, फिर भी कोई रेंजर, बीटगार्ड या डीएफओ मौके पर नहीं पहुंचते।

 

डीएफओ बोले—”जांच करेंगे”

इस मामले में बीजापुर वनमंडलाधिकारी (DFO) रामकृष्ण ने सफाई देते हुए कहा, “अगर एंगपल्ली क्षेत्र में इस तरह की कटाई हो रही है तो हम टीम भेजकर जांच करवाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। हमने अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार मुहिम भी चलाई है।”

 

विधायक मंडावी का आरोप—”भाजपा समर्थकों की मिलीभगत”

इस पूरे मामले को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत और संरक्षण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “रसूखदार भाजपा समर्थक लोगों द्वारा वनभूमियों पर अवैध कब्जा कर कागज़ बनवाए जा रहे हैं, जबकि प्रशासन गरीबों को डराने का काम कर रहा है।”

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close