Petrol Mixed With Water: राजधानी के इस पेट्रोल पंप में हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप, कई वाहनों के इंजन बंद
रायपुर। Petrol Mixed With Water: राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने के बाद कई वाहनों के इंजन अचानक बंद हो गए और कुछ वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचने की शिकायत भी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के नोजल से पेट्रोल के साथ पानी मिश्रित ईंधन निकलता दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्राहकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया।
वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गईं। कई लोगों ने इंजन खराब होने और भारी आर्थिक नुकसान की शिकायत की है। इससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Petrol Mixed With Water: वहीं, पेट्रोल पंप संचालक ने प्रभावित वाहन चालकों को क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) देने की बात कही है। साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पेट्रोल में पानी कैसे मिला। संबंधित विभाग द्वारा ईंधन के सैंपल लेकर जांच किए जाने की संभावना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।




