महतरी एक्सप्रेस बना शराब सप्लाई का वाहन, 16 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मामले में कांग्रेस ने कसा तंज
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: नशे के खिलाफ पुलिस के द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन शातिर बदमाश किसी न किसी तरह से अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद छुरिया ब्लाक के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब बरामद की गई है। साथ ही चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि, महतारी एक्सप्रेस का दुरुपयोग शराब तस्करी के लिए हो रहा है। बम्हनी इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी को शराब समेत धर दबोचा।आरोपी ने दावा किया कि, उसने प्रसूति कॉल का हवाला देकर महाराष्ट्र से शराब लाई थी। इस घटना पर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी पुलिस और राज्य सरकार को दी।
Raipur News: वहीं इस मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासन में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो गया है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है। बैज ने तंज कसते हुए कहा कि, महतारी एक्सप्रेस, जो मरीजों की सेवा के लिए है। उसका उपयोग शराब तस्करी में हो रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, जहां मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती, वहां शराब सप्लाई के लिए वाहन तैनात है। बैज ने भाजपा पर कांग्रेस को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश का भी आरोप लगाया।
महतरी एक्सप्रेस बना शराब सप्लाई वाली वाहन, 16 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मामले में कांग्रेस ने कसा तंज




