[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

डेडलाइन के अंतिम दिन सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

कांकेर। Kanker Naxal Surrender: नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में अंतिम चरण में पहुंच चुकी कार्रवाई के बीच कांकेर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जिले के कोयलीबेडा क्षेत्र में सक्रिय दो हार्डकोर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान शंकर और हिड़मे के रूप में हुई है। इनमें से एक नक्सली ने अपने साथ एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया, जो सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Read More:  नशा मुक्ति केंद्र में मरीज के साथ बर्बरता, इलाज के नाम पर की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं  कांकेर जिले में अब भी लगभग 15 नक्सली शेष हैं, जिनके भी जल्द मुख्यधारा में लौटने की संभावना जताई जा रही है। लगातार चलाए जा रहे अभियान और पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सलियों का आत्मसमर्पण बढ़ा है। दोनों नक्सलियों ने कांकेर पुलिस के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कांकेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने की है।

Read More: मंदिर के पीछे आग का तांडव, गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें देख दुकानदारों में मची हड़कंप 

Kanker Naxal Surrender: पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें। यह सफलता नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने भारत ने नक्सल खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 रखी है. लोकसभा में भी सोमवार को ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर चर्चा चली थी।

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close