सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम साय की प्रेस वार्ता, कहा-अंतर्राष्ट्रीय खेल के स्तर पर पहुंच रहा रायपुर
रायपुर। CM Vishnudeo Sai Press Conference: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य की जनता का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए अपनी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल क्षेत्रों में बस्तर ओलम्पिक को बढ़ावा दे रही है।
इसके साथ ही पिछले साल 1 लाख 65 हजार युवाओं ने भाग लिया था, इस बार पौने 4 लाख लोगों ने भाग लिया है। इसके अलावा, बस्तर पंडुम भी कराया जाएगा, जिसमें पिछले साल 47 हजार लोगों ने भाग लिया था और इस बार 3 गुना बढ़ने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार रायपुर को अंतर्राष्ट्रीय खेल के स्तर पर लाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
CM Vishnudeo Sai Press Conference:सीएम साय ने कहा कि, अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 लाख रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़, रजत पदक के लिए 2 करोड़ और कस्य पदक के लिए 1 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।




