छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा इंडिगो की बदइंतेजामियों का असर, रायपुर में पिछले 5 दिनों में 90 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल, हजारों यात्री परेशान
रायपुर। Raipur Indigo flight cancelled: इंडिगो एयरलाइंस की स्टाफ की कमी से हुई बदइंतजामी का असर अब रायपुर एयरपोर्ट पर भी पड़ने लगा है, जहां पिछले 7 दिनों में देश में 4500 फ्लाइट कैंसल हुई हैं, जबकि रायपुर में पिछले 5 दिनों में 990 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल हुई हैं। इससे 15 हजार से ज्यादा यात्री परेशान हुए हैं।
वहीं आज भी रायपुर से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता आदि के लिए 12 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हुईं, जिससे 15,000 से भी ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। बताया गया कि, डिस्पले पर पहले लेट दिखाकर बाद में कैंसल किया जा रहा है रिफंड अकाउंट में नहीं पहुंच रहा और यात्री 8-10 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे वापस लौट रहे हैं। सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें टिकट मूल्य का 10 गुना मुआवजा मांगा गया है।
Raipur Indigo flight cancelled: बता दें कि, इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें इंडिगो पर 9000 करोड़ (करीब एक बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है। वहीं यात्रियों का कहना है कि, यात्रियों को न इंडिगो एयर लाइंस से और न ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर कोई जवाब दिया जा रहा है।




