Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

भाजपा कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर में, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

अम्बिकापुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर के सबसे बडे़ आलिशान होटल पर्पल ऑर्किड में शुरु हो गई हैं। इसमें प्रदेश के करीब दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं। इसके साथ ही राज्यसभा के पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सोनी,अलोक दूबे,संतोष दास, रूपेश दुबे, भारत सिंह सिसोदिया सहित प्रदेश भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारी शामिल हैं।

जिले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह दूसरी बैठक हो रही है। इससे पूर्व प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक भाजपा के सरकार में वर्ष 2016 में हुई थी। दूसरी बैठक को लेकर स्थानीय नेताओं ने 2 दिन पहले से ही तैयारी शुरु कर दी थी। सुबह होते तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर को बैनर-पोस्टर व स्वागत द्वार से जगह-जगह सजाया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2023 विधानसभा चुनाव माना जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close