[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘डेडलाइन’ के अंतिम दिन मुख्यधारा में लौटे 25 नक्सली, घातक हथियारों के साथ किया सरेंडर, कुल इतने करोड़ का था इनाम

रायपुर। CG Naxali Surrender: 31 मार्च 2026 कल का दिन नक्सलवाद के खात्मे का अंतिम और ऐतिहासिक दिन रहा। वैसे तो टॉप नक्सल लीडर्स के साथ ही लगभग पूरे नक्सली या तो सरेंडर कर चुके हैं या मारे गए। वहीं डेडलाइन के अंतिम दिन भी कई नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने का फैसला लिया। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 25 नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी कर ली।

Read More: टोल प्लाजा पर डिजिटल क्रांति… कैशलेस हुआ टोल सिस्टम, आज से सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट होंगे मान्य 

बता दें कि, इन सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करते हुए अपने हथियार भी सौंप दिए। समर्पण करने वालों में 12 महिला और 13 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

सुरक्षा बलों को नक्सलियों के पास से करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपए नकद और लगभग 7.20 किलोग्राम सोना (कीमत करीब 11.16 करोड़ रुपए) मिला है। इसके अलावा एलएमजी, AK-47, SLR और INSAS जैसे कुल 93 घातक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Read More: राजधानी में फिर चाकूबाजी की वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों पर जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत 

CG Naxali Surrender: इस बड़ी कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह सरेंडर न केवल सुरक्षा बलों के प्रयासों की बड़ी सफलता है, बल्कि पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान का असर भी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close