Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दुर्गा विसर्जन झांकी देखकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला, आज इलाज के दौरान हुई मौत, बदमाश अब तक फरार

हिमांशु पटेल / Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में 19 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराम सोनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, 3 अक्टूबर की देर रात दुर्गा विसर्जन की झांकी देखकर लौटते समय बलराम पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। घटना में युवक के सिर, माथे, नाक और पेट में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हालत में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur Crime News: वहीं हमले के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close