
रायपुर। राजधानी में दीपावली की रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। खमतराई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने लोगों के कार पर ईंट फेंककर कांच तोड़ दिया और बुरी तरह से नुकसान पहुँचाया है. इस घटना से गुस्साए स्थानीय निवासी थाने शिकायत करने पहुंचे। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Advertisement




