[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Hamirpur News: रिश्तें हुए शर्मसार…बहू को देख बिगड़ी ससुर की नीयत, फेसबुक पर भेजा अश्लील वीडियो, छेड़छाड़ कर दी ये धमकी

हमीरपुर। Hamirpur News:  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो भेजने, मायके पहुंचकर धमकाने और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nakti Village Controversy : नकटी गांव के ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज, कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के साथ हुई थी धक्का-मुक्की

पीड़िता के अनुसार, वह पिछले करीब दस महीनों से पारिवारिक विवाद के कारण अपने मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि 3 नवंबर 2025 को उसके ससुर ने अपने फेसबुक अकाउंट से उसे आपत्तिजनक वीडियो और संदेश भेजे। इसके बाद महिला ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया।

महिला का कहना है कि 7 जनवरी 2026 को आरोपी उसके मायके पहुंचा। वहां परिवार से मिलने के बहाने उसने महिला को अलग बुलाया और कथित रूप से धमकी दी कि यदि उसने सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेशों या वीडियो की जानकारी किसी को दी, तो उसे जान से मार देगा। शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने बताया कि डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में साहस जुटाकर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

Sawan 2026 Date: कब से हो रही है सावन की शुरूआत, जानिए इस बार कितने सोमवार पड़ेंगे, क्या है इसका महत्व

Hamirpur News: पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान फेसबुक पर भेजे गए कथित संदेशों और वीडियो सहित सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। इसके अलावा संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close