Breaking news
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़देशधर्म

Hartalika Teej 2025: इस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानिए क्या है इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म हरतालिका तीज का बहुत ही खास महत्व है। वहीं हर साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और वैवाहिक जीवन में सुखशांति व संतान प्राप्ति की कामना करती है। ऐसे में इस बार यह पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

हरतालिका तीज शुभ मुहुर्त

हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:56 से 08:31 तक रहेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त की दोपहर 12:34 से 26 अगस्त की दोपहर 01:54 तक रहेगी।

पूजा विधि

तीज वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हरे या लाल रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद पूजा स्थान को साफ करके एक लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और माता पर्वती, भगवान शिव और गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद विधिपूर्वक पहले प्रथम पूज्य गणेश भगवान की पूजा करें और गौरी-शंकर की पूजा करके मां गौरी को 6 शृंगार की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद कथा सुनें और आरती करके अपनी पूजा पूरी करें।

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज को करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है और मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और कथा सुनती है। इस व्रत के लाभ पति को दीर्घायु दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close