Breaking news
Advertisement
Uncategorized

पहाड़ी कोरवा जनजातियों के मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं मिलेट रिज़्यूनिवेशन में भ्रष्टाचार, कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग…

अम्बिकापुर- पहाड़ी कोरवा जनजातियों को मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं मिलेट रिज़्यूनिवेशन के तहत किसानों के बीज वितरण की जांच और कर्यवाही की मांग कांग्रेस ने की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता और कांग्रेस पक्ष के पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष शासकीय धन के बंदरबाट और दोषी अधिकारियों कर्यवाही नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

पंचायती राज प्रतिनिधियों ने कहा कि पहाड़ी कोरवाओं ड्राइविंग सिखाने के नाम पर 10 लाख रुपये की हेराफेरी की शिकायत पर अक्टूबर महीने में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह की शिकायत पर जांच टीम का गठन किया गया था।आज तक जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।प्रशिक्षण हेतु एजेंसी का निर्धारण तय मापदंड के अनुरूप नहीं किया गया है।प्रशिक्षण एजेंसी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र की वैधानिकता भी सवालों के घेरे में है।

मिलेट रिज़्यूनिवेशनके तहत अधिसूचित क्षेत्रों में किसानों को मक्का एवं आदान बीजों के वितरण में अनियमितता का मामला जन प्रतिनिधियों ने उठाया।उन्होंने नरवा,गरवा,घुरवा, बाड़ी अवधारणा के तहत सरगुजा जिले के सभी सातों जनपद क्षेत्रो में कृषि किट वितरण की जांच की मांग की है। उन्होंने मैनपाठ,बतौली और सीतापुर जनपद में हितग्राही किसानों के चयन की राशि विवादित एनजीओ को दिए जाने की जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अम्बिकापुर- सीतापुर अम्बिकापुर-शिवनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समयबद्ध निर्माण पर जोर दिया।


प्रतिनिधि मंडल में पीसीसी सदस्य शैलेश सिंह,जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह,प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह,श्रीमती सरला सिंह सभापति जिला पंचायत,जिपं सदस्य अर्पिता सिंह देव,जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,वीरभद्र सिंह,जिपं सभापति अनिमा केरकेटा शामिल थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close