[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।  मौसम विभाग के अनुसार मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग और बालोद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश, जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

चिंतन शिविर 3.0 का समापन, मुख्यमंत्री साय ने विकसित छत्तीसगढ़ का विजन किया साझा

वहीं सूरजपुर, अंबिकापुर, जशपुर, कांकेर, कोरिया, कोरबा, रायगढ़, बलरामपुर, पेंड्रा, कबीरधाम, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

इसके अलावा नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कुछ स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने बुलाई भाजपा विधायकों की बैठक, 7 जुलाई को CM हाउस में जुटेंगे MLA

CG Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, बिजली गिरने की आशंका के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close