[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai Crime News: तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ… धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

भिलाई। Bhilai Crime News:  भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

E-Zero FIR: अब थाने जाने की जरूरत नहीं, देश के किसी भी कोने से घर बैठे दर्ज कर सकते हैं ई-जीरो FIR, देशभर में होगा लागू

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और सीने पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक भी घटना के समय नशे की हालत में था। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

Tomato Price Hike: लाल टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, 70 रुपए के पार पहुंचे दाम, जानें क्यों बढ़ें दाम

Bhilai Crime News: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close