सूदखोरी करने वाले तोमर बंधुओ के यहा चला बुलडोजर,गृह मंत्री ने कहा कानून से बड़ा कोई नहीं…

रायपुर/प्रविंस मनहर – राजधानी रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी करने वाले तोमर बंधुओ के कार्यालय में बुलडोजर चलाकर कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। बता दे की रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी मामले में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं लम्बे समय से फरार चल रहे हैं। आज सुबह निगम और प्रशासन की टीम भाठागांव स्थित ऑफिस का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया था। नगर निगम की टीम ने आज सुबह दफ्तर को ध्वस्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रोहित तोमर ने पत्नी भावना के नाम से ये ऑफिस खोला था। यहीं से सूदखोरी का काम करते थे। फिलहाल, रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर पिछले 2 महीने से फरार हैं। दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों का पता बताने पर रायपुर पुलिस ने इनाम भी रखा है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। वही इस कार्रवाई पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा- किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। जय बुलडोजर।




