छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ
संक्रमण में थोड़ी कमी, प्रदेश में कोरोना के 114 नए केस, 2 मौतें भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक आज देर रात तक कोरोना के 114 नए मरीजों की पहचान हुई है। इस दौरान 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज 188 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ में 9 लाख 87 हजार 486 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 1 हजार 830 हैं। इस वायरस से अब तक 13 हजार 533 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार 399 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। वहीं संक्रमण दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है।
Advertisement




