क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
सर्व आदिवासी समाज का बड़ा निर्णय,कांकेर घटना पर 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान

प्रविंस मनहर/रायपुर – कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों धार्मिक हिंसा का मामला सामने आया था अब इस मामले पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने बड़ा निर्णय लिया हैं। सर्व आदिवासी समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया हैं। वही इस बंदको लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट चैंबर ने समर्थन दिया हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी व्यापारियों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया। वही ट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी बंद का समर्थन किया हैं जिससे वाहनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
Advertisement




