[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबर

कोरियोग्राफर ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले शेयर किया भावुक वीडियो

तेलुगु कोरियोग्राफर चैतन्य ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। 30 अप्रैल को चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और फिर नेल्लोर में आत्महत्या कर ली। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर सके और इसलिए वो बोझ महसूस कर रहे हैं। चैतन्य को लोकप्रिय तेलुगु डांस शो ‘धी’ में देखा गया था।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘मेरी मां, पिताजी और बहन ने मुझे बिना किसी समस्या का सामना किए मेरी अच्छी देखभाल की। मेरे सभी दोस्तों के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैंने कई लोगों को परेशान किया और मैं सभी से माफी मांगता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी। सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं बल्कि चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं यह नहीं कर सका। इस समय मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने कर्ज से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।’

डांस कोरियोग्राफर चैतन्य के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस दुखी है। सभी चैतन्य के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चैतन्या का आखिरी वीडियो वायरल हो गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close