क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Durg Breking: दुर्ग में हुए हत्या में बड़ा खुलासा,दोस्त ही निकला हत्यारा..

रायपुर/प्रविंस मनहर – दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र इलाके के जटघर्रा गांव में हुए हत्या का दुर्ग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को मानसिंह वल्के की हत्या हुई थी जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी के तलाश कर रही थी। जिस पर दुर्ग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक मानसिंह वल्के की हत्या उसके साथी कैलाश बिसेन ने पैसों के लेन-देन के विवाद में की थी। झगड़े के दौरान आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार कर मानसिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Advertisement




