आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंडा ठेले की आड़ में हो रही थी शराब की अवैध बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर। Ambikapur Illegal Liquor: अंबिकापुर शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग कार्रवाई की है। शहर में लंबे समय से ठेलों में शराब रखकर बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं और इन्हीं शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने कोर्ट के पीछे लगे ठेले पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम को ठेले से महुआ शराब बरामद हुई।
आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर कोर्ट के पीछे ठेले में राजन सिंह के द्वारा अंडा ठेले में महुआ शराब रखकर बिक्री करने का अवैध कारोबार लंबे समय से करने की सूचना मिल रही थी कोई मौके पर पहुंचकर 11 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। मौके पर शराब बेचने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे जेल दाखिल किया गया।
Ambikapur Illegal Liquor: मामले में आबकारी विभाग का कहना है कि, शहर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और आने वाले दिनों में भी ऐसे ठिकानों पर कार्रवाई जारी रहेगी।




