छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह, इन 34 हस्तियों को उपराष्ट्रपति कर रहे हैं सम्मानित, देखें लाइव
रायपुर। CG Rajya Alankaran Puraskar 2025: राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन आयोजित होने वाले राज्य अलंकरण समारोह में इस बार 34 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची जारी की। यह आयोजन राज्य की प्रतिभाओं को गौरव देने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
राज्य अलंकरण समारोह में शिक्षा, साहित्य, कला, संगीत, सामाजिक सेवा, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का चयन किया गया है। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि ये सम्मान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा को और मजबूत करेंगे।
CG Rajya Alankaran Puraskar 2025: राज्योत्सव के इस अंतिम दिन का यह प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहां राज्य की विविध प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और उनकी उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ सराहा जाएगा।







