बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Bank of Maharashtra Recruitment

नई दिल्ली। Bank of Maharashtra Recruitment: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर स्केल 2 के पद पर भर्ती निकली है। जिसमें कुल 500 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है जिसकी आखिरी तारीख 30 अगस्त है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे इसके ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इस भर्ती के लिए प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। न्यूनतम सर्विस पीरियड 2 साल है।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन, डुअल डिग्री प्रोग्राम पास किया हो। जबकि, एसटी, एससी के उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंकों से ग्रेजुएट होना होगा। इसमें सीए क्वालिफाइड भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी। वहीं अधिकतम उम्र में उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी
उम्मीदवारों का मासिक वेतन 64,820 – 93,960 रुपए रहेगा और इसके साथ ही डीए, एचआरए, सीसीए, मेडिकल सहित अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन शुल्क
Bank of Maharashtra Recruitment: आवेदन करने के लिए अनरिजर्व, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 1180 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे, जबकि, एससी और एसटी उम्मीदवार को 118 रुपए आवेदन शुल्क के रुप में देने होंगे।




